
जमशेदपुर।


सूबे में मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से अपने कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शनिवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल प्रेक्षागृह में भाजपा पूर्वी विधानसभा स्तरीय दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। सांसद श्री विद्युत महतो ने चुनाव प्रबंधन एवं बूथ मैनेजमेंट पर विचार रखते हुए संबोधित किया। उक्त शिविर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवमयी इतिहास एवं विकास गाथा की जानकारी देते हुए जनसंघ की स्थापना तथा पार्टी संस्थापकों के जीवनी और विचारधाराओं से अवगत कराया। कहा कि पार्टी प्रणेताओं की विचारधारा पर चलते हुए भाजपा अंत्योदय को कृतसंकल्पित है। कार्यकर्ताओं को चुनावी गुरों से दक्ष बनाने की दिशा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने प्रशिक्षित किया गया। वहीं जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने इस दौरान पार्टी के सैद्धांतिक अधिष्ठान और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधाराओं और नीतियों पर विचार रखें। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत रात्रि भोज का आयोजन हुआ। वहीं यह शिविर दूसरे दिन रविवार सुबह से प्रारंभ होगी और दोपहर के प्रशिक्षण सत्र के बाद समापन होगी जिसमें बतौर प्रशिक्षक सूबे के मंत्री अमर बाउरी,विधायक बिरंची नारायण सिंह,प्रांत सहसम्पर्क प्रमुख राजीव कमल,प्रणय जी उद्बोधन देंगे। इससे पूर्व शनिवार की सत्र का शुभारंभ पार्टी के ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक वंदेमातरम गान के संग हुआ। बाद में प्रशिक्षकों ने पार्टी संस्थापको के छविचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा पूर्वी विधानसभा के प्रमुख नेताओं में ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार,रामबाबू तिवारी,मिथिलेश सिंह यादव,गुरुदेव सिंह राजा,संजीव सिंह,कुलवंत सिंह बंटी,पवन अग्रवाल,कमलेश सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,राजपति देवी,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,राकेश सिंह,काजु शांडिल,परेश मुखी, समेत मंडलाध्यक्षों में रूबी झा,प्रोबिर चटर्जी,पप्पू मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,दीपक झा,रमेश नाग के अलावे पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सभी मण्डलों के महामंत्री समेत बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी रही।

