
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर थाना क्षेत्र कमानी सेंटर के पास भीड़ भाड वाले इलाके में तीन नकाब पोश अपराधियो ने दुस्साहस का करते हुए भाजपा नेता हरिकिशोर तिवारी के घर मे डकैती का प्रयास किया। हालाकि उनके परिवार के द्वारा हल्ला करने के बाद सभी लोग वहां से फऱार हो गए। उनके परिवार के मुताबिक तीन लोग बाहर और तीन लोग घर के अंदर हथियार के बल पर प्रवेश किए थे। वही घटना की सुचना पर मंत्री सरयू राय घटना स्थल पहुचे। और वरीय पुलिस पदाधिकारीयो से बातचीत की।वही मामले की सुचना पर डी एस पी (सी सी आर ) घटनास्थल पहुंचकर मामले के बारे मे जानकारी ली।
वही घटना की पृष्ठि करते हुए डी एस पी (सीसाआर) सुधीर कुमार ने की है । उन्होने कहा कुछ संदिग्ध लोग हथियार लेकर बिष्टुपुर के कमानी सेंटर के पास रहने वाले हरिकिशोर तिवारी के घर मे पीछे से घुसे थे। लेकिन इसमे वे सफल नही हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बारे मे बताया जाता है कि रात के साढे नौ बजे के लगभग हमारे आंगन मे तीन लोगो घुसे। उसके बाद आगन का बल खोलकर उन लोगो ने कुड़ेदान में फेक दिया। उसके बाद मेरे भतीजी के पास पिस्तौल सटा दिया। तब तक दुसरे कमरे से मेरा भतीजा आ गया। लेकिन हथियार होने के कारण वह कुछ नही कर पाया। उसके बाद वह बाहर निकल कर चिल्लाना शुरु किया। लेकिन तब तक तीनो लोग बाहर निकल कर भागने मे सफळ रहे। उन्होने कहा कि घटना के समय वे और उनके भाई घर पर नही थे। इसके बाद उन्होने इसकी सुचना स्थानिय पुलिस को दी।

