जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर कमिटी की कार्यसमिति की बैठक कल (गुरुवार) साकची स्थित बंगाल क्लब में संपन्न होगी जिसमें बतौर मुख्यातिथि महानगर भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष, धनबाद) के अलावे प्रदेश एवं जिला भाजपा के आला नेताओं एवं मंडल स्तर के भजपाजन मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यसमिति को लेकर महानगर भाजपा की तैयारी बैठक बुधवार शाम पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और सांगठनिक विषयों पर आवश्यक विमर्श जिला पदाधिकारियों ने किया। ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक का संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। मौके पर मुख्यरूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य दीप श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू,चितरंजन वर्मा,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,संदीप मिश्रा,जिला महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री राकेश सिंह,अरुण कुमार मिश्रा,सुनील बारी,जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान,मिडिया प्रभारी अंकित आनंद, दीपक पारिख,कार्यालय प्रभारी परेश मुखी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जायसवाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष मोची राम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा काजू सांडिल्य मौजूद थें।


