

जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जाती द्वारा भालूबासा स्थित कुम्हारपाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी। इस दौरान भाजपा द्वारा दस ऐसी युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने परिवार का पेट पालते हुए पढाई ज़ारी रखी हुई हैं। मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि हम सबों को नेताजी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने मोर्चा द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेटी-बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का संदेश जन जन तक पहुँचे इस दिशा में लोगों को प्रेरित करने हेतु हमारे बीच के ऐसी उदाहरणों का प्रोत्साहन आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा पेश किये गए बजट में अनूसूचित जाती एवं जनजाति को केंद्रित कर उनके उत्थान हेतु किये प्रयासों के प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया। कहा कि समाज के कमज़ोर वर्ग को विकास की पटरी पर लाने का सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम को मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, सम्मानित अतिथि के रूप में भाजयुमो अध्यक्ष मनोज वाजपेयी,ज़िला मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, प्रोबिर चटर्जी राणा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अनूसूचित जाती मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन विकास महानंद और धन्यवाद ज्ञापन अमित बाघ ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में सचिनकांत, दुर्गा यादव, राजा महानंद,आकाश महानन्दं,दिलीप महानंद,सुनील प्रसाद, करण कुमार समेत अन्य का मुख्य योगदान रहा। इस दौरान काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहें

