
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने 7 अप्रैल को साकची थाना क्षेत्र हाथी घोङा मंदिर के पीछे स्वर्णरेखा नदी के किनारे बालु के रेत में मिले शव का खुलासा किया ।इस मामले में जिला के पुलिस कप्तान ए बी होमकर ने बताया कि उस शव की पहचान -सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर के रहने वाले विनोद कुमार दास के रुप में की गई ।
पुलिस ने छानबीन पता चला कि मृतक की हत्या उसके छोटे भाई राजेश कुमार दास ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।उन्होने कहा है कि राजेश कुमार दास के बयान के मुताबिक उसके भाई की पत्नी से उसकी बातचीत होती थी इस बात को लेकर मृतक और राजेस के बीच जमकर मारपीट हुई और उसी के बदला लेने ते उद्देश्य से भाई की हत्या अपने दोस्तो के साथ मिलकर कर दी।
उन्होने कहा कि पुलिस इस मामलें में मृतक के भाई राजेश कुमार दास के अलावे ,नीतेश कुमार सोनकर और प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं।

