
जमशेदपुर।
जमशेदपुर के दौरे पर आए कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला .तिलक पुस्तकालय मे सवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य की दोनो ही सरकारे भष्ट्राचार मे लिप्त है इसका जीता जागता उदाहरण व्यापंम घोटाले मे प्रधानमंत्री जी अभी तक मौन धारण किए हुए है अभी तक वे इस मामले मे कुछ नही बोला है लगता कही न कही भष्ट्राचारियो को वे संरक्षण दे रहे है।उन्होने कहा कि व्यापंम घोटाले मे प्रतिदीन किसी न किसी व्यक्ति की मौत हो रही है.
उन्होने कहा कि रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन की मंत्री झारखंड के दौरे पर आकर उन्होने कहा था कि यहां बिना घुस के कोई काम नही होता जब केन्द्र का मंत्री यहां के बारे मे इस प्रकार की बयान दे रहा है इससे यही लगता है केन्द्र और राज्य सरकारे भष्टाचार मे पुरी तरह लिप्त है.
उन्होने कहा कि ये सरकार सिर्फ घोषणाओ की सरकार है वर्तमान मुख्यमंत्री ने 6 माह के अंदर काफी काम करने का बड़े बड़े वायदा किया था लेकिन 6 माह पुरे हो गए क्या विकास हुआ आप खुद देख सकते है अतत यही कहा जाए यह सरकार घोषणा को पुरा करने मे असफल रही .
उन्होने कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास जब मुख्यमत्री ने पदभार ग्रहण किया था उन्होने कहा था कि मेरे प शासन काल मे ट्रासफार पोस्टिंग नही होगा लेकिन यहां तो उल्टा इनके 180 दिन के कार्यकाल मे सबसे अधिक करीब 1600 ट्रासफर और पोस्टिंग हुई
उन्होने कहा कि इस कारण ही राज्य की कानुन व्यवस्था लचर हो गई है राज्य की राजधानी मे हत्या .लुट और छिनतई आम हो गई जब राज्य की राजघानी का ये हाल है तो बाकी जगहो क्या हाल होगा आप समझ सकते है।उन्होने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री कॉरपोरेट घरानो के साथ घुम रहे है उसी प्रकार राज्य के मुखिया राज्य मे माफियाओ के साथ घुम रहे है
उन्होने कहा कि राज्य मे सरकार भले ही रघुवर की चल रही हैलेकिन रिमोट कट्रोल दिल्ली मे हैं. दिल्ली से आदेश नही आने के काऱण ही अभी तक यहां पर मत्री मण्डल का विस्तार नही हो पाया है.इसके पीछे भी कई कारण है।
भूमि अधिग्रहण बिल को किसी भी हालत मे हमलोग लागु होने नही होने देगे और इसके लिए पार्टी नेअपना अंदोलन शुरु कर दिया है।

