
संवाददाता जामताड़ा
अब जामताड़ा के लोगो को इमरजेंसी में खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. जामताड़ा में लोगो के लिए ब्लड बैंक की सुविधा मुहैया कराने की कवायद प्रारंभ हो चुकी है. पुराने सदर अस्पताल में भवन का निर्माण शुरू हो गया है. विश्व रक्तदान दिवस को लेकर आयोजित रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन डॉ बीके साहा इसकी जानकारी दी. मौके पर पत्रकार, सरकारी कर्मी सहित अन्य लोगो किया रक्तदान.
रेड क्रॉस भवन में गुरुवार को जिला स्वस्थ्य समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमे २५ युनिट ब्लड संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था. शिविर में २२ युनिट ब्लड का संग्रह कर धनबाद पीएमसीएच भेजा गया है. शिविर में पत्रकार शशि कुमार, सरकारी कर्मी देवाशीष सहित २२ लोगो ने रक्तदान किया. वर्तमान में जामताड़ा में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है. वही सिविल सर्जन ने बताया की भवन निर्माण का काम तेजी चल रहा है. सरकार के निर्देशानुसार अब हर जिले में ब्लड बैंक संचालित होना है. जामताड़ा में भी जल्द इसकी शुरुआत होगी. मौके पर एसडीओ नविन कुमार, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.



