
जमशेदपुर।बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर प्रखण्ड की बैठक बीस सुत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में प्रखण्ड मुख्यालय सभागार करनडीह में सम्पन्न हुई, बैठक में प्रखण्ड क्षेत्रों में सरकार द्वारा की जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई, बैठक में माननीय सदस्यों के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए B.D.O श्री मलय कुमार ने बताया कि समाज कल्याण के तहत, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, समाजिक सुरक्षा पेंशन,विधवा पेंशन, आदि मिला कर कुल 7337 लाभार्थी इसका लाभ उठा रहे हैं एवं अन्य आवेदन पत्र पर कार्रवाई की जा रही है, बैठक में कहा गया कि सुन्दर केरवाडुंगरी क्षेत्रों में नहर के किनारे की जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है इससे शीघ्र ही रोक लगाई जाए, बैठक में श्री मुंडा ने जेई को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर की जा रही निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर जेई जिम्मेवार होंगे, बैठक में श्रम कल्याण अधिकारी को अच्छे काम करने के लिए बधाई दी गई विदित हो कि जमशेदपुर प्रखण्ड क्षेत्रों के 2059 मजदूरों को 17 सितंबर को श्रमिक सम्मान समारोह के माध्यम से लाभान्वित किया गया था, श्रम विभाग के शेखर आनन्द ने सदन को भरोसा दिलाया कि सभी मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत जोब कार्ड 

