
जमशेदपुर।
शहर के बिष्टुपुर में बिना वर्कऑडर मिले ही टैम्पो स्टैंड में रशीद काटने को ले कर ऑटो चालको ने जमकर हंगामा किया । ऑटो चालको का कहना है की हमलोग पिछले ४० सालो से यहां ऑटो लगाते आ रहे है। हमलोगो ने अपने स्तर से लाइन टेकर का चुनाव करते है । इस दौरान उसे १० रुपया दिया जाता हैं। लेकिन आज से कोई नया लाइन टेकर आ कर बिना किसी वर्क ऑडर के अपना रसीद छपवा लिया और यहां लगे टेम्पो चालको काट रहा है । वही इस मामले की जानकारी हमलोग अपने अध्यक्ष बन्ना गुप्ता को दे दिया है । वही इस मामले मे वे जो फैसला करेगे उसे हमलोग मानेगें। तब तक यहां पर किसी बाहरी व्यक्ति को किसी प्रकार का शुल्क नही दिया जाएगा।
-वही हंगामा की सूचना पर जेएनसी के अधिकारी मौके पर पहुँचे । रशीद काटने पर रोक लगा दी है । उन्होने कहा कि नियम संगत टैम्पो स्टैंड की निलामी हो चुकी हैं। लेकिन अभी वर्क ऑडर नही मिला है । लेकिन यह लोग रशीद काट रहे है । हमलोग काम पर रोक लगा दिए है। अभी अफसरों से मिल कर आगे का फैसला लेंगे !

