
जमशेदपुर।


टाटानगर – राउलकेला रेल खंड में मनोहरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर आज 13288 अप, राजेंद्रनगर-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का एक कोच प्लेटफार्म के फर्श से करीब 40 फीट तक रगड़ा गई। जिस कारण फर्श का टाईल्स क्षतिग्रस्त हो गया। हलांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इधर घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई,जबकि मनोहरपुर से लेकर रेल अनुमंडल चक्रधरपुर के तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद रेल अधिकारियों ने मामले की जांच गहनता से करते हुए लगभग सवा घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। बताया जाता है कि इस घटना से प्लेटफार्म के करीबन 30 फ़ीट टाईल्स उखड़ गई। ट्रेन के चालक की सुचना पर स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सब कुछ जांच करने के बाद दोपहर ट्रेन को 12 :55 बजे गंतव्य को रवाना किया गया।
वही घटना की सुचना पर चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएमई रीतेश कुमार शर्मा व सीनियर डीएसओ राजेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म निर्माण मे हुई खामियॉं के कारण यह घटना घटी है।
बताया जाता है कि राजेंद्रनगर साउथ बिहार 13288 अप मंगलवार सुबह 11.29 बजे मनोहरपुर स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म संख्या 3 में प्रवेश के दौरान ही ट्रेन के इंजन से दूसरी बोगी प्लेटफॉर्म के फर्स टकराते हुए लगभग तीस फीट तक रगड़ा गई। जिसकी आबाज सुनकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कुछ यात्री ट्रेन से कूद गये। चुंकि ट्रेन प्लेटफार्म पर प्रवेश कर रही थी और ट्रेन को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर रुकना था, इसलिए ट्रेन धीमी रफ्तार में थी। जिस कारण कोई बड़ा हादसा टल गया। वहीं ट्रेन रुकने के बाद चालक ने इसकी सूचना मनोहरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर व कंट्रोल में दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल में हड़कम्प मच गई।

