
जमशेदपुर।शहर और उसके आस पास के ग्रामीण इलाको मे इन दिनों बच्चा चोरी होने की जबरदस्त अफवाह फैली हुई है और आज इसी कड़ी मे राजनगर थाना के सोभा पुर गांव मे आज तड़के एक अफवाह फैली की एक कार मे बच्चा चोर गिरोह के लोग है , फिर क्या था पांच गांव के लोगो ने इंडिका कार से आए लोगो को पकड़ा इसमे तीन भागने मे सफल रहे और एक पकड़ा गया ग्रामीणों ने जम के पिटाई कर दी और उसके कार मे आग दी , फिर ग्रामीणों का गुस्सा ीापर भी शान्त नहीं हुआ तो इन लोगो मनाय पुलिस के वाहन मे भी आग लगा दी।
वही इस दौरान पुलिस और ग्रामीणो के बीच झड़प हो गई।जिसमे राजनगर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।वही बच्चा चोरी के आरोप मे पिटाई से घायल युवक की मौत भी हो गई है।
इस सर्दभ मे पिड़ीत मुर्तजा अंसारी ने बताया कि गुरंवार की सुबह चार बजे की है एक कार मे कुछ लोग आए थे जो हमारे पहचान वाले थे और उनके पीछे करीबन पांच गांव के लोग थे जो उनको बच्चा चोर कह रहे थे , और इन लोगो ने घर से निकाल कर एक की पिटाई की है जो की मर गया है और दूसरा कार मे आग लगा दी है घर भी जल गया है ।
वही ग्रामीण संतोष ने इस सबंध मे बताया कि मुर्तजा ने ही बच्चा चोर को घर मे छिपा कर रखा था और और जब हम लोग निकलने गए तो किसी ने कार मे आग लगा दी है। –
घटना के सर्दभ मे राजनगर थाना प्रभारी बताया कि ग्रामीणो को शक था कि इस इंडिका कार मे बच्चा चोर गिरोह का लोग आया था और फिर लोगो ने एक को मारा मिटा है और कार मे आग लगा दी है ।


वही राजनगर के BDO — SANTOSH GUPTA ने बताया कि इन दिनों इस इलाके मे एक अफवाह फैली है की बच्चा चोर गिरोह घूम रहा है इस कड़ी मे यह घटना हो गयी है एक को मारा गया है और जिस कार से लोग आइए थे उसको आग लगा दी गयी है और साथ साथ ग्रामीणों ने पुलिस के वहां को भी जला दिया है ।फिलहाल गाव की स्थिती तनाव पुर्ण है लेकिन नियत्रण मे है।पुछताछ के लिए कुछ लोगो को हिरासत मे लिया है।

