
जमशेदपुर।


मानगो थाना क्षेत्र के शंकोसाई इलाके से दो दिन पूर्व हुए सवा साल के बच्चे का अपहरणकर्ता को जमुई से लेकर पुलिस आज शहर आ गई। वही पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौप दिया है। वही आरोपी को जेल भेज दिया है।वही पुलिस के अनुसार इस मामले में अपराधी ने केवल बच्चे के पिता से बदले की भावना से बच्चे का अपहरण किया था।
इस संबंध में डी एस पी (हेडक्वाटर-1) के एन मिश्रा ने बताया कि मानगो इलाके के निवासी लवकुश नामक व्यक्ति ने अपराधी संजय रावत को गावं से अपने व्यवसाय में पार्टनर के रूप में सहयोग हेतु जमशेदपुर लाया था। लेकिन यहाँ आने के बाद लवकुश का व्याहार संजय के प्रति बदल गया और वह उसके साथ नौकरों की तरह पेश आने लगा। जिसके बाद संजय को लवकुश का यह व्यवहार काफी ख़राब लगा और उसने लवकुश को सबक सिखाने की ठान ली। पिछले दो दिन पूर्व संजय ने लवकुश के पुत्र का अपरहण कर लिया और उसे लेकर शहर से बहार चला गया। वही पुलिस ने इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए फोन ट्रेकिंग के माध्यम से बिहार के जमुई इलाके के खैरा थाना क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया साथ ही अपराधी संजय रावत को भी गिरफ्तार कर लिया ।

