बकरीद के मद्देनजर राज्य पुलिस को मदद करेगे रैफ के जवान
जमशेदपुर।
बकरीद के मद्देनजर जमशेदपुर के सुंदरनगर मे स्थापित 106 बटालियन रैफ की चारो कंपनिया इस बार बिहार के भागलपुर, झारखंड की रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर के अतिसंवेदनशील ईलाको का सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी । इसको लेकर जिले से रैफ के चारो कंपनिया गुरुवार को जमशेदपुर से रवाना हो गई ।
इस सर्दभ मे 106 बटालियन रैफ के कमांडेट पी कुजूर ने बताया कि जमशेदपुर के 106 बटालियन में चार कंपनीयां है ।गृह विभाग के आदेश पर सभी चारो कंपनियो मे से एक को बिहार के और तीन को झारखंड के लिए रवाना कर दिया गया है । इनमे से तीन कंपनी जमशेदपुर. रांची और हजारीबाग मे रहेगी और एक भागलपुर मे अपना योगदान देगी ।उन्होने कहा कि सभी कंपनी बकरीद के मद्देनजर राज्य. पुलिस को अतिसंवेदन शील ईलाको मे विधी व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष ओडीसा, बिहार और झारंखड के अतिसंवेदनशील ईलाको मे पर्व- त्योहारो के अवसर पर विधी व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार के निवेदन पर रैफ की तैनाती की जाती रही है ।


