Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर फुटबॉल क्लब से आईएसएल सीज़न 4, 2017-18 में ’जम के खेलो’ तक
Top Stories

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब से आईएसएल सीज़न 4, 2017-18 में ’जम के खेलो’ तक

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 5, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने उद्घाटन सीजन के लिए “जम के खेलो“ के रूप में बाइनलाइन जारी किया। श्री सुनील भास्करन, वीपी, काॅर्पोरेट सर्विसेज सह चेयरमैन, टाटा फुटबॉल एकेडमी ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के होम ग्राउंड जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में नयी बुनियादी संरचनाओं और सुविधाओं के बारे में अ़द्यतन जानकारियों को सार्वजनिक किया।

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ‘फीफा’ नियमों के मानकों के अनुसार जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण और उन्नयन किया जा रहा है। रात्रि मैच के लिए भी काॅम्प्लेक्स को फ्लड लाइट से रोशन करने की व्यवस्था की जा रही है और साथ ही 25,000 बकेट सीटों से लैस किया जा रहा है। ‘कंपीटिशन एरिया’ के नाम से जाना जाने वाला प्लेयर्स ऐंड मैच ऑफिसियल्स एरिया (पीएमएओ) का भी विकास किया जा रहा है, जो विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप है। वर्तमान में, भारत में इस तरह की संरचना केवल कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद है।

नये कार्यों पर टिप्पणी करते हुए श्री भास्करन ने कहा, “हम आगामी सीज़न को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और खेलों के लिए सुविधाएं दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ के समतुल्य होंगे।“

आशा है कि जमशेदपुर मीडिया के सदस्यों समेत देश-विदेश की मीडिया के सदस्यों को भी एक नये विकसित मीडिया रूम का बेहतर अनुभव होगा, जहां पत्रकारों के लिए मैच के पूर्व और पश्चात ब्रीफिंग होगा, साथ ही साथ, स्टोरी या खबर लिखने के लिए मीडिया सेंटर भी होगा। इसके अलावा, एक मीडिया ट्रिब्यून काॅर्नर होगा, जहां मैच देखते हुए मीडिया लाइव कवरेज कर सकती है। मैदान के निकट फील्ड ऑफ़ प्ले (एफओपी) में फोटोग्राफर्स को समर्पित एक क्षेत्र होगा। इन विशेष सुविधाओं के साथ-साथ, मैच के पहले के समय के दौरान स्टेडियम के अंदर इंटरटेंमेंट काॅनर्स होंगे। स्टेडियम के अंदर, दर्शकों के रोमांचक अनुभव के लिए लाइव इंटरटेंमेंट की व्यवस्था होगी।

श्री मुकुल चैधरी, चीफ, स्पोट्र्स एक्सेलेंस सेंटर, टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों और तकनीकी स्टाफ का परिचय प्रदान दिया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री चैधरी ने कहा, “हमने नये प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के संतुलित मिश्रण के साथ-साथ उच्च क्षमता वाले अनुभवी खिलाड़ियों और भारतीय व विदेशी रंगरूटों का सही मिश्रण तैयार करने का प्रयास किया है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आवास के लिए एक विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण मैदान और अत्याधुनिक ‘प्लेयर्स विलेज’  विकसित किया जा रहा है।“

 

इस प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पूर्व टीएफए कैडेट गोलकीपर सुब्रत पाल और अनास एडाथोडिका मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे वर्तमान में राष्ट्रीय टीम की ड्यूटी पर हैं।

आईएसएल सीजन-4 के लिए मैच का कार्यक्रम प्रकाशित हो चुका है। 1 दिसंबर, 2017 को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में पहला ऐतिहासिक आईएसएल मैच होगा, जब वे एटीके के खिलाफ खेलेंगे। हालांकि, जमशेदपुर एफसी 18 नवंबर, 2017 को गुवाहाटी में अपना पहला मैच नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलेगा।

टाटा ग्रुप द्वारा समर्थित जमशेदपुर एफसी की इंडियन सुपर लीग में भागीदारी जमशेदपुर को एक ऐसे शहर के रूप में प्रस्तुत करेगा, जो खेल का जोरदार समर्थन करता है। समुदाय के साथ टाटा ग्रुप और टाटा स्टील का हमेशा काफी  मजबूत संबंध रहा है और जेएफसी इस मजबूती को और पुख्ता करेगा। यह अवसर टाटा ग्रुप और टाटा स्टील के टाटा फुटबॉल एकेडमी का सपना साकार होने जैसा है, जिसे 30 साल पहले भारतीय फुटबॉल में योगदान देने और भारतीय फुटबॉल को वैश्विक पटल पर प्रगति करते हुए देखने के लिए शुरू किया गया था।

 

 

 

तकनीकी स्टाफ

  1. स्टीव कॉपेल (हेड कोच)
  2. रॉबर्ट ’बॉबी’ मिमस (गोलकीपिंग कोच)
  3. वाल्टर डाउनेस (असिस्टेंट कोच)
  4. ईशफाक अहमद ( असिस्टेंट कोच)

 

खिलाड़ियों के नाम

  1. सुब्रत पॉल
  2. संजीवन घोष
  3. अनास एडाथोडिका
  4. आंद्रे बिकी
  5. जोस लुइस एस्पिनोसा अरोयो (तिरी)
  6. रॉबिन गुरुंग
  7. साइरुअत किमा
  8. शौविक घोष
  9. यमन्नम राजू मंगांग
  10. विकास जायरु
  11. इमरसन गोम्स डे मौरा (मेमो)
  12. मेहताब हुसैन
  13. समीग डौटी
  14. सौविक चक्रवर्ती
  15. त्रिनिदादे गोन्काल्वेस
  16. आशीम बिस्वास
  17. फारूक चैधरी
  18. जेरी मवाहिमिंगथंगा
  19. केर्वेंस बेलफोर्ट
  20. सिद्धार्थ सिंह
  21. सुमित पासी

 

सहायक स्टाफ

  1. विवेक निगम (हेड, फिजियो)
  2. सौम्या भट्टाचार्य (असिस्टेंट फिजियो)
  3. शेख सिराज (मैस्योर – मालिश करने वाला)
  4. मोहम्मद कासिफ (मैस्योर – मालिश करने वाला)
  5. एड्रियन डायस (स्ट्रेंदनिंग ऐंड कडीशनिंग कोच और पोषण विशेषज्ञ)
  6. गौरव खिलारी (विश्लेषक)
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.