
जादू-3- धोती-साड़ी का वितरण करते सीओ व मुखिया।


पोटका प्रखंड अंर्तगत भाटिन पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में सीओ, बीडीओ सहित प्रखंड के कई अधिकारी कर्मचारी शामिल होकर जनता की समस्याओं का समाधान किया। शिविर को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह दिखा। इसका लाभ उठाने के लिए कई महिला-पुरूष पहंुचे थे। मुखिया खेलाराम मुर्मू ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलती हैं। प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बजाय उनका काम अपने पंचायत में ही हो जाता हैं।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित उत्तरी पोटका के जिला परिषद करूणामय मंडल ने एमओ साहाबुदिन से मुलाकात कर दिनबंधु कुष्ट आश्रम के लाल कार्डधारी 14 परिवारो की राशन की समस्या का भी समाधान किया। श्री मंडल ने बताया कि आश्रम के कुष्ट रोगियों को राशन लेने के लिए 5 किलोमीटर दूर सरस्वती महिला समूह, लिपिघुटू जाना पडता था। इस समस्या से कुष्ट रोगियो ने मंगलवार को हमें अवगत कराया। इस संबंध को लेकर आज के कार्यक्रम में एमओ से मिलकर आश्रम के कुष्ट रोगियो का समस्या का समाधान किया गया। श्री मंडल ने कहा कि अब कुष्ट रोगियों को मात्र आधा किलोमीटर दूर ज्योति महिला समूह, राखा माइंस रेलवे स्टेशन के समीप जाकर राशन प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में 7235 रूपये का राजस्व वसूली हुई। जबकि जाति प्रमाण पत्र के 91, आय के 27, आवसीय के 59, परिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र के 1, दाखिल खारीज के 3 आवेदन जमा हुए। वहीं 40 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई। शिविर में ही तीन-तीन लोगों को धोती-साड़ी प्रदान किया गया। पेयजल और स्वच्छता विभाग में दो चापाकल की मरम्मत कराने और दो नया लगाने का आवेदन दिया गया।
मौके पर सीओ संजय पाण्डे, बीडीओ स्मृता सिंह, पंचायत सचिव मनोज सिंह, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, कृषि पदाधिकारी समीर कुमार षांडील, पीएचईडी प्रभारी डोमन चन्द्र रजक, बीईओ नागेश्वर प्रसाद, बीएलओं कृष्णा कैवर्तो, प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, एमओ साहाबुदीन, सीआई चन्द्रशेखर तिवारी, कर्मचारी कन्हैया लाल हांसदा, सुरेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, जिला परिषद करूणामय मंडल, मुखिया खेलाराम मुर्मू, डोमजड़ी मुखिया अनीता मुर्मू, पंसस पिथो मांझी, मोहन मुर्मू समेत आदि मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जादूगोड़ा के एएसआई नाथु सिंह सस्शत्र बल के साथ मौजूद थे।

