जमशेदपुर।20 जुलाई
मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मानगो क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे कुछ आवासों का औचक निरीक्षण किया। एक दर्जन से अधिक ऐसे आवासों की साईट पर पहुँच गुणवत्ता और अन्य मानकों का निरीक्षण के अलावा इनके सभी लाभुकों से भुगतान आदि की जानकारी ली। साथ ही लाभुकों को हिदायत भी दी कि इन आवासों का उपयोग सिर्फ रहने के लिए किया जाये न कि व्यावसायिक उपयोग के लिए। उनके साथ सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान भी मौजूद थे।


