
जमशेदपुर।


म्यूजिक सर्किल के तत्वाधान में दिनांक 2 एवं 3 दिसंबर को प्रथम वार्षिक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत सम्मलेन -2017 का आयोजन बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल शाभागर में किया जायेगा I प्रत्येक दिन का कार्यक्रम संध्या 6.30 प्रारंभ होगा I कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रथम प्रस्तुति में प्रदीप का एकल तबला वादन होगा हारमोनियम पर संगत देबाशीष कर्मकार करेंगे , दूसरी प्रस्तुति में बी०उमा महेश्वरी कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगी एवं अंतिम में नीलांजन मित्रा शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे , तबले पर प्रदीप भट्टाचार्जी एवं हारमोनियम पर देबाशीष कर्मकार संगत करेंगे Iकार्यक्रम के अंतिम दिन के पहली प्रस्तुति में कृष्णा गांगुली अर्ध्य शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी , तबले पर अमिताभ सेन एवं हारमोनियम पर देबाशीष अधिकारी संगत करेंगे I दूसरी प्रस्तुति में सुमति राजन भरतनाट्यम पेश करेंगी अंतिम दिन के समापन अनुष्ठान में देश के प्रख्यात सितार वादक एवं जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के उपाध्यक्ष पंडित अशीम चौधरी का सितार वादन आकर्षण का केंद्र रहेगा I कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क होगा I
कौन है पंडित अशीम चौधरी
जमशेदपुर में जन्मे पंडित अशीम चौधरी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में खुद को सबसेप्रतिभाशाली सितार कलाकार के रूप में स्थापित किया है I
वे शाश्त्रीय संगीत के महान घराना इमादाद खानानी घराने से ताल्लुक रखते है I वह भारतीयसांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की एक प्रतिष्ठित श्रेणी के कलाकार हैं जो की विदेशों में भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देता है I उन्हें बंगाल राज्य संगीत अकादमी पुरस्कार , महर्षि गंदर्भ वेद एवं संगीत अलंकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है I

