
जमशेदपुर।


डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी को शुक्रवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी। कल वे उल्टी ओर सीने में दर्द की शिकायत के बाद श्री मुंडा अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अर्जुन मुंडा अपनी बहन जो कि टी एम एच में ही भरती है उनसे मुलाकात की उसके बाद वे अस्पताल में भर्ती खरसांवा के विधायक दशरथ गागराई से मिलकर उनका भी हाल चाल जाना। वही आज सुबह डिस्चार्ज होने से पूर्व भारत सेवा सरम के बाबा जी,टिस्को के पदाधिकारी गण,सुबोध श्रीवास्तव ,अमर सिंह,अमित संघी,राज वर्मा,मनोज कांवटिया,विनोद सिंह, पूर्व विधायक सुखराम उरांव दिलदार अहमद,ने मिलकर हाल चाल लिया।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ओड़ीसा जाने के क्रम मे जमशेदपुर मे ही उनके सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत पर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती हुए थे।

