
जमशेदपुर
जिला प्रशासन ने पर्व -त्योहारों को देखते हुए शहर में 107,116के तहत एहतियातन कारवाई शुरु कर दी गई है ! शहर मे पूजा शांति पूर्ण पूजा संपन्न हो इसके देखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात शराबियो और अड्डाबाजी करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के अलग अलग ईलाको मे चलाया गया । इस दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहो से कई लोगो को पकड़ा । सभी को पकड़ को बस के द्वारा थाना लाया गया।
अभियान का नेतृत्व एसडीओ आलोक कुमार ने किया । वे पुरे दल बल के साथ छापेमारी करते हुए दिखे। इस दौरान एसडीओ आलोक कुमार पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि पूजा को देखते हुए 107 ,और 116 के तहत एतियातन कारवाई की जा रही है। जिसमे शराबियो के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया है और अड्डाबाजी करने वालो पर कारवाई की जा रही है जिसमे काफी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी पर कारवाई की जायेगी !

