
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में रविवार को जिला पुलिस और सी आर पी एफ के द्वारा संयुक्त रुप से चलाया जा रहे अभियान के सफलता हाथ लगी है। यह अभियान गुप्त सुचना के आधार पर सर्च चलाकर बोड़ाम के खोखरो से जमीन के अंदर कंटेनर बरामद किया ।
ए एस पी ( अभियान) प्रणव आनन्द झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि बोड़ाम थाना क्षेत्र के खोखरो के पास कुछ संदिग्ध वस्तु जमीन में गाड़ कर रखी हुई है। उसी आधार पर जिला पुलिस और सी आर पी एफ 157 बटालियन के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया । उस दौरान मिट्टी में दबा एक कंटेनर देखा गया । उसकी जॉच की गई तो कंटेनर के अंदर से एक केन बम बरामद हुआ। इसके अलावे वहां से आठ डेटोनेटर ,और तीन स्विच बरामद किया गया है।उन्होने कहा कि समय रहते सुचना मिल जाने के कारण एक बडी घटना होने से बच गई।

