
जमशेदपुर


विश्व भर में आज २१ जून ,२०१५ को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. विश्व के 191 देशों में हुए इस महाआयोजन का सफल आयोजन कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ विश्व भर में न सिर्फ अपनी लोकप्रियता साबित की बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाने में सफल रहे.
योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार और सुश्री नीतू के निर्देशन में जमशेदपुर में बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी उच्च विद्यालय के छात्र -छात्राएं , शिक्षक ,शिक्षिकाएं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सी.डी.पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि योग को पूरे विश्व में सहर्ष अपनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधुवाद के पात्र हैं.योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति को भी बढ़ाता है. इस अवसर पर विवेक शर्मा ,विजय सिंह विजय शेठ ,कमलेश कुमार ,अजय सिंह सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक उपस्थित थे.

