

जमशेदपुर।23 फऱवरी
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में चल रहे 5 दिवसीय कार्यक्रम ‘युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम’ में प्रतिभागियों के बीच विभिन्न संस्थानों से आए साधन सेवी के द्वारा रक्तदान, कानूनी जानकारी, मत्सय पालन, समय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि पिछले 20 फऱवरी से एन एच 33 स्थित एमजीएम थाना अंतर्गत पलासबनी पंचायत भवन में जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत ग्रामीण युवाओं द्वारा गठित व नेहरू युवा केन्द्र से संबंधता प्राप्त क्लबों के युवाओं के बीच 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम’ का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र जमशेदपुर के द्वारा किया गया है जो 24. फऱवरी तक चलेगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं के बीच ग्राम विकास एवं अधिकारों के बारे में सजग करना तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुँचाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रखण्ड के अंतर्गत विभिन्न गाँवों से चयनित कुल 50 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए युवाओं में कफी उत्साह है तथा ये मिली जानकारी के आधार पर अपने क्षेत्र में भीे अन्य लोगों को इसका लाफ पहुँचाना चाहते हैं। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के सुश्री कुसुम पुर्ती के द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए साधन सेवी जिसमें रक्तदान के विषय में संगठन ‘भीवीडीए’ से श्री सुनील मुखर्जी, कानूनी जानकारी संस्था ‘दालसा’ से अधिवक्ता विमल कुमार पाण्डे तथा राजीव कुमार, मत्सय पालन में रोजगार के बारे में मत्सय विभाग से काजल तिर्की तथा समय प्रबंधन की जानकारी ‘समेकित जन विकास केन्द’्र से दर्पणा के द्वारा दिया गया।
रवि झा/ हिन्दुस्तान समाचार

