

● प्रतिमा से चश्मा गायब होने दुर्भाग्यपूर्ण: दिनेश कुमार
● सांसद निधि से होगा प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण
जमशेदपुर।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 120 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने शहर के साकची स्थित आमबगान मैदान में ‘नेताजी’ की प्रतिमा पर पुष्पांजली एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंली दी। भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संयोजन में भाजपाजनों ने सोमवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शौर्य, पराक्रम एवं बलिदानों को याद किया। इस दौरान मुख्यरूप से जमशेदपुर सांसद सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो मौजूद रहें। सांसद ने कहा कि नेताजी सुभाष के जीवन चरित्र से युवा पीढ़ी को शिक्षा लेनी चाहिए। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने ‘नेताजी’ की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का अग्रणी योद्धा बताया।
● चश्मा चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा
नेताजी की प्रतिमा से चश्मा गायब होने को भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि प्रतिवर्ष इस प्रकार की घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया जाता है फ़िर भी स्थानीय प्रशासन सजग नहीं है। उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा स्थल की समुचित घेराबंदी तथा पुनः प्रतिमा पर चश्मा लगाये जाने की माँग की। वहीं इसी दौरान सांसद विद्युत वरण महतो से भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की माँग की, जिसे सांसद ने स्वीकारोक्ति देते हुए आश्वस्त किया कि सांसद निधि से शीघ्र हीं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा। मौके पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश सिंह यादव,कमलेश सिंह,पवन अग्रवाल,नंदजी प्रसाद,कुलवंत सिंह बंटी, धनुर्धर त्रिपाठी,भूपेंद्र सिंह,राकेश सिंह,विमलकांत झा,अंकित आनंद,दीपक पारीक,अमरजीत सिंह राजा,विमल बैठा,काजु शांडिल,नीरू सिंह,मनोज वाजपेयी,नीरज सिंह,अभय चौबे,रमेश नाग,राकेश राय,ध्रुव मिश्रा के अलावे रतन महतो,अशोक सिंह,शत्रुघ्न गिरी,नितिन चंद्र द्विवेदी,मनीष दुबे,हेमलता सिंह,मीना प्रसाद,पप्पू राव,शैलेश गुप्ता,विनय खुराना,राकेश राव,संजीव सिंह,रिया मित्रा, कमलेश सिंह,विकास साहनी,कुमारेश उपाध्याय,रंजीत, सोनू खान समेत सैकड़ों

