
‘नमन’ ने किया नेता जी को नमन

झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, रांची का नाम नेता जी के नाम रखने का सरकार से किया आग्रह
जमशेदपुर नेता जी सुभाष चन्द्र बोष की पावन जयंती पर आजाद हिंद फौज के नेता जी के बिश्वसनीय सलाहकार सिपाही स्वर्गीय श्री सोमेंद्र कर्माकर जिनका जन्म 8 अगस्त 1927 को सिंगापुर में हुआ था।और अपने जीवन में नेता जी के हमेशा करीब रहे। गत बर्ष 10 अगस्त 2016 को उनकी मृत्यु उनके विरसानगर स्थित घर पर हुई थी । आज के दिन उनकी पत्नी नीलिमा कर्माकर को नमन संस्था के तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमरप्रीत सिंह काले ने आशीर्वाद लिया तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं शाल ओढाकर उनका आशीर्वाद लिया और देश की आजादी में उनके अतुल्यनीय योगदान का सम्मान और युवाओं से उनके देशभक्ति के जज्बे से प्रेरणा लेने की अपील की । साथ ही झारखण्ड सरकार से झारखण्ड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी , रांची का नामकरण नेता जी सुभाष चन्द्र बोष के नाम रखने के लिए सरकार से किया आग्रह !
नीलिमा कर्माकर ने नम आँखों से उपस्थित लोगों का आभार ब्यक्त करते हुवे भारत में शांति एवं सबके सुखी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन पुर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री सुशील कुमार सिंह और धन्यबाद ज्ञापन पुर्व सैनिक नवेंदु गांगुली ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश पव्न पाण्डेय.जुगुनू पांडेय.पप्पू राव राजेश कुमार.प्रिंस.घनश्याम भीभरीया नन्द किशोर मुंडा.कौशिक.बिबश सुमन.विनोद.मुन्ना दीक्षित.सोनू खाँ.अशरफ अली अंसारी दीपक महतो.महेश मिश्रा.अजित दस मन्नू ढोके आदि उपस्थित थे।

