
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में ‘सवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट’ की प्रथम बैठक मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में ट्रस्टी आनंद कुमार तथा आशुतोष राय के साथ ही जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, सन्नी सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, आकास साह उपस्थित थे।
बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गये:
(1). स्वर्णरेखा क्षेत्र में आनेवाली बस्तियों एवं आवासीय क्षेत्रों में जन सुविधाएं एवं स्वच्छता की
स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया।
(2). स्वर्णरेखा तथा खरकाई किनारे बनी स्लम बस्तियों का जायजा लेकर वहाँ के लोगों से
नदी को स्वच्छ तथा प्रदूषणमुक्त करने हेतु उनसे सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।
इस हेतु एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया जो बस्तीवासियों से इस कार्य के लिए
आवश्यक सहयोग की जानकारी लेगी।
(3). नदी को साफ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया गया एवं
इसमें प्रशासन का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।
(4). उपभोक्ता जागरूकता हेतु कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया।
(5). नदी तट पर साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण करने का फैसला लिया गया।

