
जमशेदपुर।
पूर्वी सिहभूम जिले के धालभूमगढ थाना क्षेत्र के नूतनगढ़ के पारा चाकुलिया – धालभूमगढ़ मागॅ में देर रात अनियंत्रित चावल लदे ट्रक ने सड़क किनारे स्थित एक कच्चे घर को तोड़ते हुए घूस गया। घर में सो रहे दो बच्चों एवं तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे पांच की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।


मृतक सोनिया चौधरी 40 वर्ष लक्ष्मीनिया चौधरी 5 वर्ष काजल चौधरी 16 वर्ष रीना चौधरी तथा मिथुन चौधरी 13 वर्ष शामिल हैं ।लोलो चौधरी वह राजेंद्र चौधरी बिहार के नवादा जिला का रहने वाला है वर्षों से नूतनगढ़ के समीप सड़क किनारे सरकारी फार्म हाउस के बगल में झोपड़ी बनाकर रहता था चौधरी परिवार का मुख्य पेशा ताड़ी बेचना है।वही घटना के विरोध मे उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। चाकुलिया धालभूमगढ़ सड़क 3 घंटे से जाम सूचना पर वीडियो co थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे है।।
वही घाटशिला के एसडीपीओ संजीव बेसरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में दो बच्चे समय 5 लोगों की मौत हो गई है फिलहाल पुलिस घटना स्थल पहुंच गए ग्रामीणों को समझाने में लगी हुई है एक घटना अहले सुबह की है

