
जनता तक सेवा देने का प्रयास सराहनीय, सभी जगह लागु हो : मेनका सरदार


जमशेदपुर(पोटका )।
पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत भवन में सोमवार को एजीएस कंपनी की ओर से मिनी एटीएम सेवा का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया. यह झारखंड का पहला मिनी एटीएम सेवा है, जो मुखिया के पहल पर पंचायत में खोला गया है. इस मिनी एटीएम सेवा का उदघाटन पोटका के विधायक मेनका सरदार ने किया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पीसी दास, मुखिया दीपांतरी सरदार, अभिश्वा टेक्नोलॉजिज प्रा.लि. के चैयरमेन अभिषेक कुमार राम समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. एजीएस कंपनी की ओर से शुरू किया गये मिनी एटीएम सेवा का संचालन अभिश्वा टेक्नोलॉजिज प्रा.लि. कंपनी द्वारा किया जायेगा, जिसके मार्चेंट गांव-गांव में जाकर भी ग्रामीणों को सेवा देंगे और इस मिनी एटीएम के माध्यम से गांव देहात के लोग एक दिन में दो हजार तक बगैर किसी शुल्क से निकाल सकते है. उदघाटन के मौके पर विधायक मेनका सरदार ने कहा कि केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है. इसी के तहत काम भी किया जा रहा है. आरबीआइ के निर्देशानुसार ग्रामीण जनता तक बैंक की सुविधा पहुंचाने के लिए शुरू किया गया यह अभियान सराहनीय है. इस तरह का अभियान पुरे राज्य में लागु किया जाये, जिससे की गांव के लोगों को लाभ मिले. प्रखंड विकास पदाधिकारी पीसी दास ने कहा कि तेंतला पंचायत में पहला मिनी एटीएम सेवा शुरू किया जाना सराहनीय है, इसके लिए वह मुखिया के पहल की सराहना करते है. इस तरह का एक मिनी एटीएम सेवा प्रखंड मुख्यालय मे भी खोला जाये, जिससे की प्रखंड आनेजाने लोगों को लाभ मिले. मुखिया दीपांतरी सरदार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सुविधा देने के लिए यह सेवा शुरू किया गया है. कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने किया. इस अवसर पर अभिस्वा टेक्नोलॉजिज प्रा.लि. के झारखंड प्रभारी तापस चटर्जी, ओडिशा प्रभारी सीताराम महापात्र, वार्ड सदस्य गुरूचरण सिंह, सहायिका सोहागी हेंब्रोम, सहिया किरण पात्र, रायमनी सिंह, लता सरदार, सुबाला सिंह, सुभद्रा सरदार, फुलन हेब्रोम, जलस्वरी हेंब्रोम, छोटोरानी सिंह आदि उपस्थित थे.

