
जमशेदपुर।


भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद द्वारा सोशल मीडिया पर पितृपक्ष के अवसर पर पितृपुरुषों को नमन कर उनसे आशिष लेने की दिशा में चलाए जा रहे “तर्पण” अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर के कीताडीह में रहे माँ भारती के वीर पुत्र शहीद किशन दुबे को याद करते हुए उनकी देशप्रेम,कर्तव्यपरायणता को नमन किया। उनके प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उनके शहादत के उपरांत सारा शहर उनके अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा था, वहीं बूढ़े कांधे (उनके पिता स्व. धर्मराज दुबे) को भी अर्थियां उठानी पड़ी थी। यह पल बेहद भावुक था। आज उनके पिता भी हमारे बीच नहीं हैं, ऐसे वीर पुत्र को जन्म देने वाले माँ-पिता को भी शत-शत नमन।

