
*


● पत्नी को नौकरी के अलावे पाँच लाख रुपये और पीएफ़-ईएसआई राशि देगी ठेका कंपनी
● श्राद्ध कर्म के लिए दिए गए 50000 रुपये और एम्बुलेंस ले लिए 10000 रूपये
● साकची स्थित भाजपा कार्यालय में हुई समझौता-वार्ता
जमशेदपुर।17मई(हि.स .)
टाटा स्टील में मंगलवार को हुए हादसे में मृत ठेकाकर्मी सनोज पासवान के पक्ष में मुआवजा की माँग लिए भाजपा नेताओं ने ठेका कंपनी सीएस बेदी एंड कंपनी पर दबाव बनाते हुए आज (बुधवार) को कई शर्तों पर सहमति बनाई। इस दौरान समझौता राशि के तहत मृतक के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए तथा तत्काल श्राद्ध कर्म के लिए 50000 रुपये ठेकेदार द्वारा और जमशेदपुर से औरंगाबाद ले जाने के लिए 10000 रूपये उपलब्ध कराए गए। इसके अलावे पीएफ़ एवं ईएसआईसी प्रावधानों के मुताबक लगभग पाँच लाख रुपये तथा मृतक की पत्नी को उसी स्थान पर नौकरी देने पर सहमति बनी। साकची स्थित भाजपा कार्यालय में हुई समझौता वार्ता के दरम्यान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा,पूर्वी विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल समेत भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,जिला मंत्री राकेश सिंह,जिला मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा,कार्यालय प्रभारी परेश मुखी,परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा,पप्पू राव,मिथलेश साव,धनराज गुप्ता,रॉकी सिंह,के अलावे भाजयुमो सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय यादव, प्रभा देवी के अलावे सीएस बेदी एंड कंपनी के ठेकेदार एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहें।

