
जमशेदपुरः टाटा स्टील परिसर में ठेकाकर्मी की शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गयी. इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जम हंगामा किया तथा पोस्टमार्टम नहीं होने दिया. समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. बताया जाता है कि वह कंपनी परिसर में स्थित एक आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था, इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा. नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गयी. बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक ठेका मजदूर एसजीवाई ठेका कंपनी में काम करता था. मृतक ठेकाकर्मी का नाम कौशिक था तथा वह स्ट्रक्चर शॉप कैटींन के पास स्थित आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था. उधर इधर ठेकाकर्मी की मौत पर एमजीएम में परिजनों तथा अन्य लोगों ने जम कर हंगामा किया. उनका कहना था कि जब कौशिक आम पेड़ पर चढ़ा, तो सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे. उन्होंने ऐसा करने से रोका क्यों नहीं.



