
जमशेदपुर।


टाटा मोटर्स में आज प्रशिक्षण लेने आ रहे आईटीआई छात्रों ने जम कर उत्पाद मचाया । ट्रेनी लिए छात्रो का आरोप है कि टाटा मोर्टस के प्रबंधन के द्वारा आई टी आई प्राप्त करने ट्रेनी के नाम पर काम कराया जा रहा है। विरोध करने पर छात्रो के साथ टाटा मोर्टस के सिक्युरिटी ने मारपीट का घटना को अंजाम दिया । इस मारपीट प्रकरण मे एक छात्र को चोट भी आई है । जिसे ईलाज के लिए स्थानिय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही टाटा मोर्टस प्रबंधन मारपीट की घटना से इनकार कर रहा है। हालाकि जिला पुलिस के द्वारा इस मामले मे कुछ लोगो को हिरासत मे भी लिया गया है।
बताया जाता है कि टाटा प्रबंधन के तानाशाही रवैया के कारण आई टी आई ट्रेनी के तहत यहा ट्रेनी लेने आए लड़के आन्दोल हड़ताल पर थे , मैनेजमैट के अधिकारी के द्वारा हड़ताल कर रहे आईटीआई के कुछ छात्रो पर जानलेवा हमला किया गया इस क्रम में सोनू कुमार सहित कई लोग घायल हो गये इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल काटा की और कम्पनी परिसर में तोड़ फोड़ की और मुख्य गेट को जाम कर धरने पर बैठ गये माहौल खराब देख कर जिला प्रशासन के द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गयी। वही आईटीआई का प्रशिक्षण ले रहे राहुल कुमार का कहना है कि पिछले तीन रविवार से हमलोगों से काम लिया जा रहा है मैनेजमैट को छुट्टी की दरखास्त देने के बाद भी हमलोग को छुट्टी नही दी जा रही है । स्थानीय कर्मचारियों का काम भी हमलोग से करवाया जाता है पैतालीस सौ पचास रुपये मात्र इंसेंटिव के नाम पर हमलोग को भुगतान होता है हमलोग की मांग है जिन अधिकारियों के द्वारा हमलोग पर हमला किया गया है उन पर करवाई हो और हमे तीन रविवार काम के बदले छुट्टी दी जाए।
वही टाटा मोटर्स के अधिकारी रणजीत धर है कि कम्पनी परिसर में किसी तरह मारपीट की घटना नही घटी है हमलोग फीर भी मामले की जांच कर उचित कारवाई करेगे !

