

जमशेदपुर।26 फरवरी
शनिवार को इंडिगो कार की टक्कर से 46 वर्षीय हेमा देवी नामक महिला की मौत के विरोध में स्थानिय लोगो ने मुआवजा और आरोपी चालाक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार की सुबह टाटा नगर रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोगो की मांग थी कि मृतक की परिजनो को दस लाख रुपया मुआवजा, आरोपी चालक की गिरफ्तारी और साथ साथ स्टेशन के आस पास अतिक्रमण कर लगे दुकानो को हटाया जाए । सड़क जाम कर रहे लोगो को कहना है कि स्थानिय पुलिस पैसे लेकर वहां पर दुकान लगावा देते है जिससे के कारण आए दिन उस स्थान पर दुर्धटना होती रहती है। एक सप्ताह पूर्व ही दो लड़के उसी जगह ट्रक के चपेट मे आने से मौत हो गई थी। जाम के दौरान वहां मौजुद पुलिस कर्मियो से जाम कर रहे लोगो के बहस भी हुई। बाद मे जुगसलाई और बागबेड़ा थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वही जाम को समाप्त कराने के लिए धालभुमगढ के एसडीओ और सीओ पहुंचे उनदोनो के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम से स्थानिय लोग हटे।
बताया जाता है की ठोंगा बेच कर जीवन यापन के लिए यह महिला शनिवार को अपने बेटे को ठोंगा देने जा रही थी कि स्टेशन के पास उस महिला को एक इंडिगो कार ने अपने चपेट मे ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल अवस्था में स्थानिय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतिका हेमा देवी बागबेड़ा रोड नंबर 6 की रहने वाली थीं। वही इस मामले को लेकर शनिवार की देर रात स्थानीय लोगों ने बागबेड़ा थाना में हंगामा किया। ये लोग कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

