
रिमझिम अमृत की फुहार में संगत हुई सराबोर. जमशेदपुर।


सोनारी गुरुद्वारा में रविवार को 90 फ़ीट ऊंचा निशान साहब पंथिक नारे, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, झूलते निशान रहे पंथ महाराज के , देह शिवा वर मोहे एहे, जोश भरे कीर्तन के बीच फहराया गया। पांच प्यारों ने नंगी कृपाण के साथ निशान साहब को सलामी दी इसके साथ ही बच्चों एवं महिलाओं ने मार्च पास्ट भी किया। इससे पहले रिमझिम बारिश रूपी अमृत की फुहार से सराबोर संगत ने निशान साहब में चोले की सेवा की। चेयरमैन गुरदयाल सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह , महासचिव हरजीत सिंह उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी सुरजीत कौर, अनूप कौर सचेतन कौर मनदीप सिंह अमरदीप सिंह डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू कर्म सिंह राही बीबी मनजीत कौर अविनाश कौर विमला अरोड़ा रानी कौर कुलविंदर सिंह हरजीत सिंह वीरदी संता सिंह रतन सिंह कुंदरा जसवीर सिंह संधू सहित सैकड़ों सिखों, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ चोला एवं निशान साहब चढ़ाया। इसके उपरांत ज्ञानी सोहन सिंह ने सरबत के भले की अरदास की।सोनारी गुरुद्वारा में इस मौके पर दीवान सजाया गया इस्त्री सत्संग सभा की बीवियों ने गुरु शब्द गायन किया। यहां झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरुदेव सिंह राजा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरनेक सिंह, तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,रतन सिंह कुंद्रा हरमिंदर सिंह. मिंदी, बीबी कमलजीत कौर बी बी जसवंत कौर, सुरजीत कौर गुरदयाल सिंह जसपाल सिंह तरसेम सिंह सैनी सहित कई गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुदेव सिंह राजा शैलेंद्र सिंह कमलजीत कौर मनदीप सिंह गुरदयाल सिंह ने संगत को बधाई दी।

