
जमशेदपुर।
झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन ने सेशन 2015-16 के लिए अंडर -19 किक्रेट टीम के चयन के लिए 21 अगस्त से शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में शामील होने के लिए 28 खिलाडीयो का लिस्ट जारी कर दिया गया है।लिस्ट मे जारी किये हुए खिलाडीयो को चाईबासा के बिरसा मुण्डा स्टेडियम मे 20 अगस्त को रिर्पोट करने को कहा गया है। चयन हुए खिलाडीयो मे 6 जमशेदपुर ,5 वेस्ट सिहभूम , रांची. बोकारो, घनबाद से चार चार ,कोडरमा के 2,सिमडेगा ,सरायकेला –खरसावा,लोहरदग्गा और खुटी से एक एक खिलाड़ीयो का चयन किया गया।
इस सदर्भ मे जे एस सी ए के सचिव राजेश बर्मा ने बताया कि जिलन 28 लड़को का नाम अंडर-19 के लिए चयन किया गया। उन्हे 20 अगस्त को दो पासपोर्ट फोटो के साथ अपने सारे प्रमाण पत्र को लेकर चाईबासा के बिरसा मुण्डा स्टेडियम पहुंचना है । वहां पर वेस्ट सिहभुम किक्रेट एसोसिएशन के सचिव आशीम सिह को रिर्पोट करना हैं।

