
संवाददाता


जमशेदपुरः जुगसलाई थाना अंतर्गत मुनका होंडा शो रूम के समीप गाड़ी चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. बाद में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. मृतक का नाम – पता ज्ञात नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि उक्त युवक की जान एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई. मीडियाकर्मियों ने देखा कि घायल युवक को ऑक्सीजन लगाया गया था,लेकिन सिलेंडर चालू ही नहीं किया गया था. मीडियाकर्मियों ने इसकी जानकारी घायल को लेकर आये एसआइ को दी, तो ने अस्पताल के चिकित्सक को जानकारी दी,लेकिन चिकित्सक कहते रहे कि ऑक्सीजन चल रहा है. इसी क्रम में उसकी मौत हो गयी.

