
जमशेदपुर ।


महानगर भाजपा कार्यालय में आज से हाइटेक हो गया । महानगर भाजपा के साकची स्थित कार्यालय में रविवार को www.bjpjamshedpur.com, यानी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीजेपी जमशेदपुर डॉट कॉम वेबसाइट का उदघाटन सांसद विद्युतवरण महतो द्वारा किया गया । वही इस अवसर पर सांसद विधुत वरण महतो ने बताया की इस वेबसाइट के जरिए भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यालय से महानगर भाजपा कार्यालय सीधे जुड़ा रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम योजनाओं समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी सीधे इंटरनेट के जरिए मिलेगी। वेबसाइट से कार्यकर्ता से लेकर आम जनता को लाभ होगा। इसके अलावे सरकार की योजनाओ को भी वेबसाईट दिया जाएगा।

