
जमशेदपुर।

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी का मामला सोशल मीडिया द्वारा किया गया वायरल की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा किया गया पहल रंग लाने लगी है। साेमवार को मुसाबनी प्रखंड के सोमाईडीह गांव में सर्व करने पहुंचे प्रदान संस्था जमशेदपुर के एक युवक और यूवती को ग्रामीणों घेर लिया और उसे गांव में ही बैठाकर रखा गया। इसकी जानकारी मुसाबनी के डीएसपी अजित कुमार विमल को दिया गया। डीएसपी ने मुसाबनी थाना प्रभारी सुरेश लिन्डा को लेकर घटना स्थल में पहुंचा और सर्व करने वाले दोनों लोगों को घटना स्थल में ही पुछताछ के दौरान पता चला कि वे दो प्रदान संस्था जमशेदपुर सदस्य थे और वे दोनों सर्व करने पहुंचे थे। इस संबंध में डीएसपी श्री विमल से ग्रामीणों को धन्यवाद दिया और इस तरह की कोई भी जानकारी मिले तो पुलिस को खबर करें और कानुन को अपने हाथ में न ले।

