
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने अपराध की योजना बनाते चार अपारधियो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। सभी अपराधियो की गिरफ्तारी बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के घातकीडीह मैदान से की गई है। पकड़े गए अपराधियो के पास से एक देशी पिस्तोल जीवित गोली सहित,एक देशी रिवालर दो जिदां कारतुल समेत,चार मोबाईल के अलावे एक होण्डा बाईक भी बरामद किया गया है। इस बात की पृष्ठि सिटी एस पी प्रभात कुमार ने की है।
इस सबंध में सिटी एस पी प्रभात कुमार ने इस सबंध में बताया है पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बिष्टुपुर के घातकीडीह स्थित रज्जाक कॉलोनी के पीछे स्थित मैदान में कुछ लड़के बैठ कर अपराध की योजना बना रहे है। उसी सुचना पर पुलिस वहां पहुच कर मैदान की घेराबंदी की। पुलिस को देखते हीअपराधी वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस सभी को पकड़ने में सफलता पा गई।लेकिन दो अपराधी भागने में सफल रहे।पकड़े गए अपराधियो में मंगल कारंवा,नवीन नायक,मोहम्मद इमरान,आजाद अली है। जबकि फऱार होने वाले में मोहम्मद सद्दाब और काना फिरोज है। पकड़े गए अपराधियो ने पुलिस के पुछताछ में बताया कि गोलमुरी के रहने वाले फिरोज अहमद का हाता में क्रेसर का काम होता है।और प्रति शुक्रवार को वे गोलमुरी से पांच लाख रुपए लेकर लेबर पमैट देने के लिए हाता जाते है। उसी दौरान रास्ते मे इनको गोली मार रुपया लुटने की योजना थी।

