
जमशेदपुर।
अजेय भाजपा की प्रतिज्ञा लिए कार्यकर्ता महागठबंधन की हवा निकाल देने को सक्षम हैं। उक्त बातें भाजपा के जमशेदपुर महानगर संगठन प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को छोटा गोविंदपुर के दयाल सिटी सभागार में संपन्न भाजपा के जिला कार्यसमिति बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सेवा के संकल्प और जनभावनाओं पर खरा उतरने के हमारे दृढ़ निश्चय का ही परिणाम है कि जहां भारतीय जनता पार्टी के संगठन का विस्तार हो रहा है वहीं राज्यों में भी जनविश्वास का साथ हमें मिल रहा है। कहा कि भाजपा अंत्योदय को कटिबद्ध है और विपक्ष के नकारात्मक राजनीति को जनता चुनावों में सबक सिखाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथियों ने पार्टी के पितृपुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं महिला मोर्चा द्वारा प्रस्तुत सामूहिक वंदेमातरम गान के बाद कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक के दौरान कई राजनीतिक प्रस्तावों पर खुलकर चर्चाएँ हुई तथा प्रमुख विषयों को पार्टी ने अपने एजेंडे के आम सहमति से शामिल किया। इसके अलावे केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों के उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित करते हुए कार्यसमिति की ओर से सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं जिला कार्यसमिति द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महानगर भाजपा द्वारा सभी मंडलाध्यक्षों को मंडल कार्यालय हेतु अटल जी की फ़ोटो उपलब्ध कराई गयी।
● मोदी एवं रघुवर सरकार के प्रति कार्यसमिति में जताया आभार

पीएम मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के संकल्प तथा सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा भय, भूख, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मुक्त ‘न्यू झारखण्ड’ बनाने के संकल्प के प्रति कार्यसमिति ने सरकार का आभार जताया। इसके अलावे पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्ज़ा देने, उज्ज्वला एवं उजाला एवं सौभाग्य योजना के तहत सरकार की कटिबद्धता को भी कार्यसमिति ने सराहा। निज़ी स्कूलों की मनमानी रोकने हेतु विधेयक लाने तथा मानसरोवर यात्रियों को आर्थिक अनुदान देने के लिए भी रघुवर सरकार को साधुवाद दी गयी। आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 1.5 गुणा की बढ़ोत्तरी, आदिम जनजाति के परिवारों को खाद्यसुरक्षा देने हेतु सरकार के ‘डाकिया योजना’ के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावे सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से राखा, चापड़ी, जैसे बंद पड़ी खदानों को खुलवाने , जुगसलाई ओवर ब्रिज एवं अप्रोच रोड, जालियांवाला बाग ट्रेन में पैंट्रीकार लगवाने के प्रयासों की भी सराहना हुई। इसके अलावे पूर्वी, पश्चिमी एवं पोटका विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के लिए भी सरकार के प्रति साधुवाद जताया गया। जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर की जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संकल्प और प्रयासों की भी सराहना की गयी।
● राजनीतिक प्रस्ताव
संगठन के माध्यम से स्थानीय जिला प्रशासन एवं राज्य शासन का ध्यानाकृष्ट करने के लिए कार्यसमिति ने कई जनसमस्याओं को राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल किया। इसमें मुख्य रूप से :
1) अभिभावकों को स्कूली ऑटो और वैन चालकों के मनमाने किराए से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और राज्य सरकार के स्तर से मापदंड तय करने की माँग।
2) केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं में सभी वर्गों/जाति के निर्धनों एवं जरूरतमंदों को शामिल कराने की माँग।
3) ज़िले में कई विकास योजनाओं को स्थानीय कंपनियों द्वारा अनपत्ति पत्र निर्गत नहीं किये जाने पर कार्यसमिति ने चिंता ज़ाहिर करते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की माँग की।
4) अंतरजातीय विवाह के उपरांत आदिवासी महिलाओं को जमीन ख़रीदने के अधिकार, आरक्षण के लाभ, चुनाव लड़ने पर रोक सम्बंधित क़ानून बनाने की माँग।
5) थैलेसीमिया समेत अन्य कई बीमारियों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत सूचीबद्ध कराने।
6) टाटा मोटर्स के अस्थाई कर्मचारियों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था।
7) सेवा निवृत पारा शिक्षकों के लिए भी पेंशन स्वीकृत कराने की माँग।
8) पंचायतों में सरकारी फंड के दुरुपयोग रोकने तथा भ्रष्टाचार के शिकायतों पर तेज़ कार्यवाई की माँग।
● कई मंडलाध्यक्षों का हुआ सम्मान
आजीवन सहयोग निधि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक महेंद्र यादव, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा और कमलपुर मंडल अध्यक्ष कृपासिंधु महतो को सम्मनित किया गया। इन्हें संगठन प्रभारी ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे सभी मंडलाध्यक्षों को अटल जी की चित्र भेंट की गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने संगठन की बारीकियों से अवगत कराते हुए आगामी चुनावों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्ती भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि कमल खिलाये रखना भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने कहा कि मोदी एवं रघुवर सरकार ने निर्णयकारी, गरीब कल्याणकारी, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के रूप में अपनी साख बनाई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने बूथ संरचनाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने पार्टी द्वारा तय प्रपत्रों की उपयोगिता को स्पष्ट किया। कहा कि चुनावी परीक्षा में अव्वल आने के लिए होमवर्क और अभ्यास में लग्न होना ज़रूरी है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण ने कहा कि सूबे की रघुवर सरकार महिलाओं के सम्मान को कटिबद्ध है। कहा कि पीएम और सीएम मोदी जी अपने ध्येय वाक्य लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय से जनता के जीवन में खुशहाली लाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बैठक में अध्यक्षीय संबोधन देते हुए कार्यकर्ताओं के मध्य आगामी कार्यक्रमों को रखा। उन्होंने कहा कि चुनाव सर पर हैं, ऐसे में कार्यकर्ता आपसी एकता और अनुशासन को बनाये रखते हुए पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में अपनी योगदान सुनिश्चित करें।● आगामी कार्यक्रम :-
23 सितंबर : आयुष्मान भारत योजना के शुरुआत के बाद सभी मण्डलों में प्रचार-प्रसार
25 सितंबर : सभी मण्डलों में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के आयोजन
26 से 28 सितंबर : मण्डल कार्यसमिति की बैठक।
29 सितंबर : सर्जिकल स्ट्राइक की गौरव गाथा को स्मरण करते हुए सैनिकों/शहीदों के परिजनों का सम्मान एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण।
02 अक्टूबर : गाँधी जी की जयंती पर सभी मण्डलों में स्वच्छता अभियान
31 अक्टूबर : विधानसभा स्तर पर सरदार पटेल की जयंती मनाते हुए रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन।
● कार्यसमिति बैठक में उपस्थित :
बैठक में स्वागत संबोधन गोविंदपुर के मंडलाध्यक्ष रंजन सिंह धन्यबाद ज्ञापन पुष्पा तिर्की जिला मंत्री तथा संचालन अनिल मोदी जिला महामंत्री ने किया। इसके अलावे राजनीतिक प्रस्ताव को जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने पेश किया जिसका समर्थन जिला मंत्री सुनील बारी ने किया तथा सुझाव एवं संशोधन के पश्चात आम सहमति से पारित किया गया। इस दौरान पूर्ब प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी,जिला भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र कुमार,प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण,चुनाव प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिथलेश सिंह यादव,रामबाबू तिवारी,रमेश हांसदा,दीप श्रीवास्तव,प्रदेश 20 सूत्री सदस्य संजीव सिंह,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,अनुशासन समिति के प्रदेश सह संयोजक खेमलाल चौधरी,पूर्ब जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश सिंह,युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,बारी मुर्मू,सत्यप्रकाश सिंह,जिला महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री राकेश सिंह,सुनील बारी,पुष्पा तिर्की,अरुण कुमार मिश्रा,शिखा राय चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष बिमल जालान, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी,जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद,मोर्चा जिला अध्यक्षो में अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,बिमल बैठा,मोचीराम बाउरी,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,पश्चिम विधानसभा कोर कमिटी संयोजक मुकुल मिश्रा,राजन सिंह,योगेश मल्होत्रा,अजय श्रीवास्तव,हरि किशोर तिवारी,हरेंद्र सिंह,अशोक चौधरी,वाई एन सिंह,अनिल श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्षो में रंजन सिंह,जितेंद्र राय,पंकज सिन्हा, कृपा सिंधु महतो,परेश दत्ता,मंटू चरण दत्ता,प्रकाश जोशी,सुशीलचंद्र महतो,पप्पू मिश्रा,रमेश नाग,दीपक झा,संतोष ठाकुर,ध्रुव मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,संतोष भंज,संजीव भगत,पिंटू सारंगी,अभय चौबे,संजय सिंह,संदीप शर्मा बॉबी,सुरंजन राय,चुन्नू भूमिज,अमरेंद्र पासवान,राजेश साव,प्रमुख लोगो मे प्रदीप महतो,हलधर दास,बनमाली बनर्जी,राजपति देवी,शांति देवी,ममता सिंह,प्रीति सिन्हा समेत अन्य मौजूद थें।

