
जमशेदपुर।


जादुगोड़ा थाना क्षेत्र के मुरमु कॉम्पलेक्स के सामने स्थित स्नेक्स की दुकान मे अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे जमशेदपुर से आवाकारी विभाग के टीम ने छापेमारी की । छापामारी के दौरान अवाकारी विभाग के सदस्यो के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बावजूद दुकान के बगल मे बैठे गणेश नामक ग्रामीण को विभाग के लोगो ने जबरदस्ती गाड़ी मे बैठा लिया गया। इससे गुस्साये ग्रामीणो ने विभाग के दारोगा एवं इंस्पेक्टर से लाख मिन्नत की गणेश ने भी हाथ पेर जोड़े। लेकिन विभाग के सदस्य जबर्दस्ती उसे अपने साथ ले जाने लगे.। उससे गुस्साये ग्रामीणो ने आवाकारी विभाग के टिम पर हमला कर दिया और इसी दौरान विभाग के कर्माचरियो की ग्रामीणो ने पिटाई कर दी। ग्रामीणो का कहना था की जब छापेमारी मे कुछ नहीं मिला तो फिर किस आधार पर गरीब ग्रामीण को आवाकारी की टिम अपने साथ ले जा रही है । , वही ग्रामीणो द्वारा हमला किए जाने से आवाकारी विभाग की टीम के सदस्य भाग खड़े हुए और अपने दारोगा को वहीं घटना स्थल पर छोड़ दिया । जिसके बाद कुछ ग्रामीणो ने आबगारी के दारोगा को इज्ज़त से बैठाकर रखा और उन्हे सुरक्षित करीब 4 किलोमीटर दूर खड़े आवाकारी टीम तक पहुंचाया ।
आवाकारी विभाग के दारोगा मुक्ति प्रसाद ने बताया की कुछ लोगो ने शिकायत किया था की यहाँ पर अवैध रूप से शराब बेचा जाता है, जिसके बाद हमने यहाँ छापेमारी किया और उन्होने अपनी टीम के साथ किसी भी घटना से इंकार किया।
, वहीं ग्रामीणो ने बताया की जिस जगह अवैध रूप से शराब बेचा और पिलाया जाता है उनही के इशारे पर छापेमारी किया गया और ग्रामीणो के बोले जाने पर भी आवाकारी विभाग की टीम ने वहाँ कोई छापेमारी नहीं किया इससे ग्रामीणो का गुस्सा और बढ़ गया था ।

