

जमशेदपुर ।21 फरवरी
आदित्यपुर के सीआरपीएफ 157 के जवान कुणाल कुमार बेहोशी हालात मे एम जी एम अस्पताल लाया गया। वहा डाक्टरो द्वारा जांच केउपरांत भी जवान होश मे नही आया तो उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस सर्दभ मे जवान के साथ आए सी आर पी एफ के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जाता है कि सीआरपीएफ के जवान कुणाल कुमार आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ के 157 बटालियन में कार्यरत है। जवान कुणाल किसी जहरिली पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिस कारण वह बेहोश हो गया। फिलहाल जवान की स्थिती को गंभीर देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया ।

