
बलात्कार कर मार दिए जाने का आशंका,पुलिस जांच मे जुटी
जमशेदपुर।
बोड़ाम थाना क्षेत्र के डीमना लेक के पास से एक जली हुई महिला का शव बरामद हुआ है। शव बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी पहचान नही हो सकी है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।और जांच की जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ कही बलात्त्कार कर उसकी हत्या कर दी गई होगी ओर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से यहां पर शव को फेक दिया गया होगा।
इस सदर्भ मे डी एस पी अमीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बोड़ाम थाना क्षेत्र के पास जली हुई अवस्था मे एक महिला का शव पाया गया है। उसी सूचना के आधार पर पुलिस घटना स्थल पहंची तो सही पाया। उन्होने कहा कि महिला का शव पुरी तरह जला हुआ है।इसलिए उसकी पहचान नही हो पा रही है। हो सकता है इस महिला की हत्या कही और कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां फेक दिया गया होगा। फिलहाल पूलिल इस मामाले मे शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज है।

