
जमशेदपुरः जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहनवाल अग्रवाल ने एसएसपी को ज्ञापन दे कर कहा है कि पुलिस प्रशासन लगातार छोटे व्यवसायियों को प्रशासन तंग कर रहा है, जिससे दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है. श्री अग्रवाल ने कहा है कि जुगसलाई के छोटे व्यवसायियों को लगातार प्रशासन द्वारा तंग किया जा रहा है. छोटे-छोटे व्यवसायी जो वाहनों के कल-पुरजे बेचने का काम पिछले पचास – साठ वर्षों से करते आ रहे हैं, उन्हें लगातार तंग कर दुकानों को बंद करा दिया जा रहा है. स्थिति यह है कि उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गयी है. पुलिस के पदाधिकारियों से पूछने पर कहा जाता है कि ऊपर से डीआइजी का आदेश है. ज्ञापन में कहा गया है कि दुकानदार खरीदे गये सामानों की रसीद भी पुलिस पदाधिकारी को दिखा रहे हैं, बावजूद इसके कार्रवाई की जा रही है. श्री अग्रवाल ने कहा कि हद ते यह है कि पुलिस पदाधिकारी पचास-साठ साल पुरानी रसीद मांग रहे हैं, भला वह कैसे दिया जा सकता है. श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पुलिसिया कार्रवाई तत्काल बंद की जानी चाहिए.
चैंबर ने एसएसपी का किया स्वागत
एसएसपी अनुप पी मैथ्यु के जमशेदपुर में ज्वाइन करने पर जमशेदपुर चैंबर ने उन्हें बुके दे कर सम्मानित किया. साथ ही उनका अभिनदन किया. इस मौंके पर मोहनलाल अग्रवाल के अलावा महासचिव मंटू सिंह, पवन कुमार अग्रहरि, संतोष गुप्ता, सुमन गुप्ता, शिव रतन गुप्ता, सर्वजीत यादव, संतोष अग्रहरि, कृष्णा कुमार यादव, हरविदर सिंह मंटू त्रिलोचन सिंह, पंकज कुमार, रमेश चंद्र सेठ, विशाल सेठ आदि मौजूद थे.



