
जमशेदपुर।
चांडिल के शहरबेड़ा में स्वर्णरेखा नदी तट पर अर्घ्य देने के समय जमशेदपुर शहर का एक युवक पानी की तेज धार में बह गया। स्थानिय लोगो की मदद से काफी खोजबीन के बाद युवक को निकाला गया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक युवक की पहचान जमशेदपुर के मानगो उलीडीह के रहने वाले 18 वर्षीय अभिषेक कुमार के रुप में की गई। बताया जाता है कि मृतक युवक अपने परिवार के चाण्डिल के शहरबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी छठ के मौके पर अर्घ्य देने के लिए गया हुआ था । सुबह के वक्त पूजा के दौरान ही वह पानी की तेज धार में बह गया, और वहीँ उसकी मौत हो गई।काफी मस्श्कत के बाद गोताखोरों ने शव को पानी से बहार निकाला। वही पुलिस शव को कब्जें मे लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

