
जमशेदपुर।


सोनारी पुलिस ने चोरी के मामले में तीन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके पास से चोरी किए गए समान भी बरामद किया गया है। पुलिस को यह सफलता सोनारी थाना क्षेत्र मे तीन अलग अलग जगहो मे हुएचोरी की घटना के बाद पुलिस के द्रारा गठित की गई टीम को प्रयास से मिला है।
इस सबंध में एस पी (सिटी) प्रभात कुमार ने बताया कि चोरी की बढती घटना को देखते हुए डी एस पी(हेडक्वाटर-2) के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। टीम ने छापामारी करके सोनारी के निर्मलनगर के रहने वाले अमित पासवान उर्फ डॉक्टर , सोनारी के सिमि सिंह भट्टा के रहने वाले संदीप कुमार क्षेत्री और नाबालिक को गिरफ्तार किया है। उनके निशानदेही पर 40 ईंच का एल ई डी टीवी ,मोबाईल-2 ,टैबलेट-1.सोने का पानी किया हुआजेवरात.लेडिज घड़ी-2 इन्डेक्शन चुल्हा और घटना प्रयुक्त की गई हिरोहोण्डा बाईक बरामद की गई है।

