
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने 30 अगस्त को सुदंरनगर थाना क्षेत्र के माईका गोल्ड कंपनी के सामने से हुए डस्टर की चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले मे पुलिस तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए चोरी के डस्टर के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गाडी को पुलिस ने औड़िसा के तिरींग से बरामद किया है। और पकडा गया चौर भी ओड़ीसा का रहने वाला है और इधऱ हाल के दिनो में जमशेदपुर के सुदंरनगर मे किराया के मकान लेकर रहता था।
इस संबंध में ग्रामीण एस पी प्रभात कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को सुदंरनगर थाना क्षेत्र के माईका गोल्ड कंपनी के मालिक राजीव अग्रवाल के द्वारा अपनी गाडी डस्टर (JH05AT 7890) को गेट के सामने लगाकर कंपनी के अंदर गए। कंपनी से काम निपटा कर जब वापस आए तो उन्होने देखा कि कंपनी के बाहर उनकी गाड़ी नही है। काफी खोजबीन की । लेकिन नही पता चला तो इसकी जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने इस मामले को तत्परता दिखाते हुए गाडी को औड़िसा के तिरींग से बरामद कर लिया गया है।

