जमशेदपुर।
सिदगोड़ा पुलिस ने बागुनगर के प्रणव मुर्खजी के घर मे हुए चोरी के मामला का प्रर्दाफाश कर दिया है । इस मामले मे जिला पुलिस ने तीन चोर के साथ चोरी किया गया टी वी भी बरामद किया गया है।
इस सर्दभ में सिदगोड़ा थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि बागुनहातु के रहने वाले प्रणव चटर्जी के घर से लाखो रुपये के समान की चोरी हो गई थी। इस दौरान उनका करीब एक लाख रुपये का सोनी एल ई डी टीवी को भी चोर अपने साथ ले गया । उन्होने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि रवि निषाद के घर मे वह टीवी है उसके छापामारी की गई तो सही पाया गया। उससे पुछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने टीवी तो रवि प्रसाद और सोनु कुमार से खरीदा था।उसके बाद पुलिस ने छापामारी कर रवि प्रसाद और सोनु कुमार को पकड़ लिया गया है। दोनो ने अपना जुर्म कबुल कर लिय़ा है।
उनलोगो के पास टीवी भी बरामद कर लिया गया है।



