
जमशेदपुर।


जिला प्रशासन के द्रारा गोलमुरी मे बाजार लगाने वाले लोगो को हटाने की नोटिस दिए जाने से दुकानदारो में हड़कंर मच गया है। दुकानदारो के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा आ गई है। बुधवार को जे एम एम का जिला कमेटी के लोगो ने धालभूम के एस डी ओ से मिलकर विरोध जताया।और जे एम एम कमेटी की मांग की थी कि बिना किसी वैकल्किक व्यवस्था के दुकानदारो को नही हटाए।
इस सबंध जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन के द्रारा ए बी एम कॉलेज के समीप रोजगार कर रहे अस्थायी दैनिक दुकानदारो को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है।इससे इन दुकानदारो के रोजगार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होने कहा अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारो को हटाया जा रहा है। झारखंड मुक्ती मोर्चा की जिला कमेटी इन सभी मामलो के प्रति काफी गंभीर है। उन्होने कहा कि उस प्रकरण में जे एम एम ने जिला प्रशासन से मांग करती है। अतिक्रमण के जद में आकर हटाए जा रहे दुकानदार को रोजगार प्रभावित न हो इसके लिए गोलमुरी बाजार स्थित सैरात व हाट बाजार के लिए चिह्नित जमीन जिसका थाना नबंर-1152 वार्ड न-12,रकवा-410 एकड़ है।पर इन हटाए गए दुकानदारो को स्थापित करने की कार्रवाई की जाए। अन्यथा वाध्य हो कर झारखंड मुक्ति मोर्चा इन दुकानदारो के पक्ष मे सड़क पर उतरेगी।जिसकी सारी जबाबदेही जिला प्रशासन पर होगी।

