जमशेदपुर।
डिमना रोड मे गैस फटने से ट्रक के खलासी की मौत होने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि एम जी एम थाना क्षेत्र स्थित डिमना चौक पर ट्रक चालको के द्वारा 5 के जी गैस सिलेण्डर में खाना बनाया जा रहा था। उसी दौरान उस सिलेण्डर मे आग लग गई। तो ट्रक चालको ने गैस सिलेण्डर को उठाकर दुसरे जगह फेक दिया। जहां पर गैस सिलेण्डर फेका गया। वही पर मो तलीम नामक खलासी था।गैस सिलेण्डर वही पर जाकर फट गया । स्थानिय लोगो के प्रयास से इस खलासी को जली अवस्था मे एम जी एम अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया । वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया।


