
जमशेदपुर।


भाजपाईयो के द्वारा मानगो कांड मे पार्टी के लोगो की गिरफ्तारी को लेकर एस एस पी कार्यलय मे प्रदर्शन करने के दौरान वाजीबो गरीब वाक्या देखने को मिला । जब भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन से हटकर डी एसपी (सीटी) के साथ अपने मोबाईल से फोटो खीचवाने मे मशगुल दिखे।यही नही कई कार्यकर्ताओ ने तो फेस बुक मे उस फोटो को टैग कर दिया। उस फोटो के उपर लिखा है जिसे आप पढ सकते है।
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के कायॆकरता के द्वारा एसएसपी औफिस पर प्रदर्शन के दौरान जमशेदपुर के लोकप्रिय डी एस पी श्री मान अनिमेष नथानी जी के साथ
प्रदर्शन के दौरान सिटी डी एस पी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा फोटो खीचवाने को लेकर वहां से गुजर रहे लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
गौरतलब है कि मानगो कांड मे भाजपा के कार्यकर्ताओ की हो रही गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा एस एस पी कार्यलय मे जिला पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन था। वही जिला पुलिस भी किसी भी विशम परिस्थिती से निपटने के लिए तैयार थी। भारी संख्या मे पुलिस बल एस एस पी कार्यलय मे तैनात किये गए थे।

